मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी सक्रीय है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे है और प्रचार भी कर रही है। चुनाव के कुछ दिन ही बचे है और गोंगपा को आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में बड़ा झटका लगा है। गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक ने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
गोंगपा संभागीय महासचिव कर रहे कांग्रेस का समर्थन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव अशोक ने पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी उमा दुर्वे को समर्थन देने की बात कही। बता दें कि , अशोक के इस्तीफे से जैतपुर विधानसभा में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी को नुकसान पहुंचेगा। बता दें कि , गोंगपा के महासचिव अशोक जैतपुर विधानसभा में अच्छी पकड़ रखते है। साथ ही उनके समर्थकों की संख्या भी अधिक है। यही कारण है कि, आज वह अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
संभागीय महासचिव अशोक ने कहा कि, गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी अब पहले जैसी नहीं रह गई है। उनका कहना है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी में केवल छल कपट चल रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनावों में डमी प्रत्याशी को टिकट देकर नुकसान पहुंचा रही है।