Aayudh

Categories

Gold Silver Price Today: सोने के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस हफ्ते सोने के दाम में ₹670 की कमी दर्ज की गई है। 31 अक्टूबर को सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर ₹1,20,100 रह गया है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सोने की कीमत में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव में भी ₹850 की गिरावट देखी गई है और यह अब ₹1,48,275 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रुपये घटकर ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी ₹1,53,300 प्रति किलो पर स्थिर रही। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,580 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का ₹1,12,360 है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका में जारी आर्थिक अनिश्चितता और शेयर बाजारों में संभावित एआई की चिंता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। हालांकि, डॉलर की कमजोरी और वैश्विक बाजार की अस्थिरता के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

READ MORE: ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर देंगी जुडी हॉप्स को अपनी आवाज, डिज्नी इंडिया ने किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *