Aayudh

Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए कितने सस्ते हुए

Gold Silver Price

Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3,726 रुपए सस्ता होकर 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी के दाम 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी 25,599 रुपए सस्ती हुई है।

अगस्त 2020 के बाद यह सोने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। ज्वेलर्स का कहना है कि लोग इस मौके का फायदा उठाकर शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं। इससे आभूषणों की बिक्री में 10-15% की बढ़ोतरी हो सकती है।

जानकारों के अनुसार, बाजार में मुनाफावसूली, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक सुधार और भारत-अमेरिका वार्ता में सकारात्मकता की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती या वैश्विक तनाव बढ़ने पर सोने में फिर से तेजी देखी जा सकती है।

READ MORE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का हेलीपैड पर पहिया फंसने से सुरक्षा में हुई चूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *