Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। सितंबर 2011 के बाद सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते सोने का भाव 4,400 डॉलर प्रति औंस से घटकर 4,036 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना अब ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 17 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,29,584 थी। यानी हफ्तेभर में करीब ₹8,455 की गिरावट आई है।
चांदी भी 7% टूटकर ₹1,45,986 प्रति किलो पर आ गई है। इसके पहले यह ₹1,51,450 प्रति किलो पर थी। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 4,374 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी 47.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव में कमी की उम्मीद और अमेरिकी सरकार की नीतियों के कारण कीमती धातुओं में यह गिरावट आई है। विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि पूरी बचत केवल सोने-चांदी में न लगाएं।
READ MORE: भोपाल से आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रच रहा