सोना-चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। 30 अक्टूबर 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 1.40% गिरकर ₹1,18,973 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। यानी आज सोना करीब ₹1,693 सस्ता हुआ। वहीं चांदी भी 0.92% टूटकर ₹1,44,730 प्रति किलो पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड करीब 3,933 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ। इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का हालिया फैसला है फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और यह संकेत दिया कि जल्द ही दरें नहीं घटेंगी। इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डॉलर की मजबूती बनी रही तो सोना और चांदी की कीमतें और नीचे जा सकती हैं। हालांकि, यदि वैश्विक तनाव या भू-राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो सोना फिर महंगा हो सकता है।
रिटेल स्तर पर 24 कैरेट सोना ₹12,284 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹11,260 प्रति ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी ₹1,45,190 प्रति किलो पर बिक रही है।
READ MORE: पीएम मोदी बोले– छठी मैया का अपमान करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा
 
															 
															 
															 
             
             
					 
					