Aayudh

Categories

Gold-Silver Price Today: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव

Gold-Silver Price Today

Highlights

  • 24 कैरेट सोना ₹1,40,460 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जनवरी में 4% तक बढ़त।
  • 1 किलो चांदी ₹2.60 लाख, जनवरी में 9.2% से अधिक उछाल।
  • मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के बीच मांग बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखी गई। 24 कैरेट सोना अब ₹1,40,460 प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम के लिए ₹14,04,600 पर पहुच गया है। 22 कैरेट सोना ₹1,28,750 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट ₹1,05,340 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जनवरी में सोने की कीमतों में करीब 4% तक की तेजी हुई है।

चांदी में भी उछाल

चांदी में दो दिन गिरावट के बाद तेजी आई। 1 किलो चांदी ₹2.60 लाख और 100 ग्राम ₹2,600 पर पहुंच गई है। जनवरी में चांदी की कीमतों में अब तक 9.2% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

READ MORE: भोपाल के पानी में कैंसर वाले बैक्टीरिया; सीवेज के पास गुजर रही पाइपलाइन

त्योहारों पर असर

मकर संक्रांति, पोंगल और माघा बिहू जैसे त्योहारों के करीब सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें ₹1,25,000 से ₹1,42,000 और चांदी ₹2,32,000 से ₹2,55,000 के बीच रह सकती हैं।

वैश्विक घटनाओं का असर

रिसर्च टीम के अनुसार, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और रूस से तेल पर अमेरिकी टैरिफ की संभावित घोषणा से निवेशक सुरक्षित संपत्ति यानी सोना-चांदी खरीद सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है।

बाजार में तेजी जारी है और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल की संभावना है। निवेशक सावधानी रखते हुए सोने-चांदी में निवेश कर सकते हैं।

READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *