Aayudh

MP में होगा करोड़ों का निवेश…लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चूकि है। समिट के पहले दिन MP में करोड़ों के निवेश की घोषणाएं की गईं। अडाणी ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज, आईटीसी, और पतंजलि जैसी बड़ी कंपनियों ने भी प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने 1.10 लाख करोड़ के निवेश की बात कही है।

MP में कहाँ-कहाँ होगा निवेश ?

अडानी ग्रुप : 1 लाख 20 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी सोमवार (24 फरवरी) को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप मध्य प्रदेश में 2030 तक सीमेंट, माइनिंग, पंप स्टोरेज और थर्मल एनर्जी में 1.10 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 1 लाख 20 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा। अडानी समूह ने आने वाले समय में स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल माइंस एरिया में भी 1 लाख करोड़ रूपए के निवेश की बात कही।

Gautam Adani

अवादा ग्रुप : MP के मालवा और बुंदेलखंड में करेगा निवेश

अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अवादा ग्रुप ने 2013 में एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे लार्जेस्ट प्रोजेक्ट MP में लगाया था। इस बार अवादा ग्रुप 50 हज़ार करोड़ के निवेश से 8000 मेगावाट का सोलर पावर विंड और बैटरी प्रोजेक्ट मालवा और बुंदेलखंड वाले क्षेत्र में लगाएगा, जो मौजूदा प्रोजेक्ट से 50 गुना बड़ा होगा।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज : सिंगरौली में करेगा इन्वेस्टमेंट

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के एमडी सतीश पई ने मध्य प्रदेश में 15 हज़ार करोड़ के निवेश की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह निवेश मध्य प्रदेश के सिंगरौली एरिया में किया जाएगा।

सागर ग्रुप : टेक्सटाइल सेक्टर में करेगा निवेश

सागर ग्रुप देश और दुनिया में टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी तेजी से उभर रहा है। इसके प्रतिनिधि सुधीर कुमार अग्रवाल भी GIS में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को इस सेक्टर में सर्वोच्च स्थान दिलाने की बात कही है और इसी को ध्यान में रखते हुए, सागर ग्रुप भी आने वाले समय में MP में 2.5 हज़ार करोड़ की इन्वेस्टमेंट करेगा।

गोदरेज इंडस्ट्रीज : मध्य प्रदेश में निवेश करना फायदेमंद

गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश करना फायदेमंद है। आपको बता दें कि गोदरेज इंडस्ट्रीज की मध्य प्रदेश के मालनपुर में पिछले कई वर्षों से एक यूनिट मौजूद है। नादिर गोदरेज ने कहा – “मध्य प्रदेश हमारे देश को 5 टी यानी टैलेंट, ट्रेड, टूरिज्म, टेक्नोलॉजी एंड टूरिज्म के सहारे आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने MP में गोदरेज के निवेश को बढ़ाने की भी बात कही।

Nadir Godrej

शक्ति पंप : मध्य प्रदेश सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी सबसे अच्छी

शक्ति पंप के MD दिनेश पाटीदार ने मध्य प्रदेश सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि MP में अन्य राज्यों के मुकाबले रेल और रोड नेटवर्क अच्छा है। उन्होंने कहा कि यहाँ बिजली, पानी और लेबर सस्ते हैं। हम मध्य प्रदेश में पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री चला रहे हैं, और 120 देशों में निर्यात कर रहे हैं।

READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा

WATCH : https://youtu.be/VqV0_wIgADI?si=j2qKLHRpVlfiNAHs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *