जहाँ एक ओर बिहार ,उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड और झारखंड के कुछ मंदिरों में मर्यादित कपडे ना पहनने पर मंदिर में एंट्री बंद है तो वहीं अब ये कानून मध्यप्रदेश के मंदिरों में भी लागू होने लगा है .दरह्सल मध्यप्रदेश की राजधानी से कुछ तस्वीरें सामने आरही है जिनमे बोर्ड पर मंदिर का ड्रेस कोड दिया हुआ है .ये पोस्टर मंदिरों के मुख्य द्वार पर लगाये गए है जिनपर लिखा है कि “यह धर्मस्थल है पर्यटन स्थल नहीं कृपया मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आये”. साथ ही कुछ वस्त्र जैसे छोटे कपडे ,हाफ पेंट ,मिनी स्कर्ट ,नाईट सूट,पहनने पर मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा .
यह पोस्टर संकृति बचाओ मंच द्वारा लगाये गए हैं .खेडापति हनुमान मंदिर ,प्राचीन माता मंदिर ,वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर ,जैन मंदिर आदि स्थान पर ये लागू कर दिया है. आयुध मीडिया की टीम ने वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में जाकर, मंदिर के व्यवस्थापक चन्द्र शेखर तिवारी से बात की
प्रश्न क्र.1 आपको ऐसे बोर्ड लगाने की ज़रूरत क्यों पड़ी ,आपने ये निर्णय क्यों लिया ?
उत्तर –धर्मस्थल से संस्कार ,संस्कृति और सभ्यता उत्पन्न होते है ,जिस मंदिर में आकर मन पवित्र होता है .ये कोई पर्यटन स्थल नहीं है जहाँ शॉर्ट्स पहनकर आजायेंगे ,अन्तरंग वस्त्र पहनकर आजायेंगे, या अर्धनग्न आजायेंगे. मंदिर में लोग अनुष्ठान करते है और अगर कोई महिला या पुरुष अर्धनग्न होकर आता है तो पूजा करने वाले 500 लोग उस एक तो देखने लगते है और उनकी पूजा से मन भटक जाता है.कभी आपने किसी महिला को पब या डिस्को में सदी पहनकर जाते देखा है नहीं ना, क्योकि उस जगह का ड्रेस अलग है .लेकिन मंदिर एक आस्था का केंद्र है यहाँ से हमे पोसिटीवीटी मिलती है .
जब हम ऑफिस जाते है उसका अलग ड्रेस है ,जब हम डॉक्टर के बारे में सोचते है तो अलग छवि याद आती है ,वकील की अलग ,देवी माँ की अलग और शिवजी की अलग, वैसे ही ये भारतीय सभ्यता की पारंपरिक वेश भूषा है नाकि ड्रेस कोड.जिस तरह अब गुरुद्वारा में बिना सर ढके नहीं जा सकते वैसे ही हर जगह के नियमका आपको पालन करना होगा .अगर कोई भक्त इन नियमों का पालन नहीं करता है तो हमे ऐसे भक्तो की आवश्यकता नहीं है .
प्रश्न क्र.2 सबकी आस्था अलग होती है ऐसे में आपको नही लगता की कुछ लोगों को ये फैसला खटकेगा ?
उत्तर – जब संस्कृति बचाओ मंच ने ये मुहीम प्रदेश में प्रारंभ की ऐसे में देश के सभी तीर्थ स्थल ,उनके संस्थापक ,व्यवस्थापक ,यहाँ तक की जहाँ सरकार का हस्तक्षेप है वहां भी हमे समर्थन मिल रहा है .हमारा कार्य है की हम मंदिर के हित में नियम बनाये कोण क्या सोच रहा है इससे हमे फर्क नहीं पड़ता ,जिसको परेशानी हो वो ना आये लेकिन प्रवेश के लिए मर्यादित वस्त्र पहनना आवश्यक है.
प्रश्न क्र.3 ड्रेस कॉड लागू करने पर लोगों का क्या नजरिया रहा ?
उत्तर – हमारे इस फैसले को सोशल मीडिया पर जैसे वाट्सेप, ट्विटर , यूट्यूब द्वारा हमे सभी का समर्थन मिल रहा है . किसी भी प्रकार का कोई विरोध देखने को नहीं मिला है . सभी स्थानों के धर्माचार्य भी हमारे फैसले से खुश है .हम चाहते है की पूरे भारत में यह नियम लागू होना चाहिए .
पूरा वीडियो यहाँ देखें