Gaza Summit: मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर में हुई गाजा पीस समिट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा अच्छा दोस्त है, जिसने शानदार काम किया है।”
ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों देश अब अच्छे से साथ रह सकते हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर मुस्कुराते हुए देख कर कही “राइट?” इस पर शरीफ ने सिर हिलाकर सहमति जताई।
ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को 200% टैक्स लगाने की धमकी दी थी, जिससे 24 घंटे में मामला शांत हो गया।
Shehbaz Sharif caught in a classic damned if I do, damned if I don't moment. Asked if India and Pakistan can live in peace, he chooses to bow in obeisance to Donald Trump. pic.twitter.com/gfAZry0crw
— Vishnu Som (@VishnuNDTV) October 13, 2025
शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग दोहराई। इस समिट में इजरायल-हमास युद्ध खत्म करने और शांति की पहल पर चर्चा हुई।