Highlights
- टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे।
- गंभीर ने देश की सुख-शांति और टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की।
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी हुए शामिल।
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में दर्शन किए और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन में भाग लिया।
देश और टीम के लिए की प्रार्थना
गंभीर ने देश की सुख-शांति, समृद्धि और टीम इंडिया की विजय व सफलता के लिए हवन किया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। उनके दर्शन से श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
गर्भगृह में माता की चुनरी ओढ़ाई
पूजन के बाद मुख्य पुजारी ने गंभीर को माता की चुनरी ओढ़ाई। मंदिर समिति, ट्रस्ट सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।
READ MORE: LoC पर तीसरी बार पाक ड्रोन की हरकत; सुरक्षा बल हाई अलर्ट
मैच से पहले का दौरा
टीम इंडिया इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वन डे मैच खेलने आई है। गौतम गंभीर का मंदिर दौरा खेल और आस्था का सुंदर संगम माना जा रहा है।
महाकाल मंदिर दर्शन भी किए
इसके पहले गंभीर और बैटिंग कोच शीतांशु कोटक महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल से टीम की जीत की प्रार्थना की।
गौतम गंभीर का अनुभव
गंभीर ने कहा, “सौभाग्य मिला कि भगवान महाकाल ने दर्शन के लिए बुलाया। मंदिर की व्यवस्था हमेशा की तरह बहुत अच्छी रही। मैं फिर आऊंगा।”
READ MORE: जिला और ग्रामीण अस्पतालों बंपर भर्ती शुरू; डॉक्टरों की कमी होगी दूर