Aayudh

Categories

Ganpati Darshan 2025: कृति सेनन, कार्तिक आर्यन पहुंचे टी-सीरीज के ऑफिस, जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

Ganpati Darshan

Ganpati Darshan 2025: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर टी-सीरीज ऑफिस में भव्य पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सभी ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मीडिया के लिए पोज भी दिए।

सबसे पहले बात करें कार्तिक आर्यन की। एक्टर सफेद शर्ट में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश को फूल अर्पित किए और पुजारी से आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक्ट्रेस कृति सेनन भी पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन अनारकली सूट पहना था। कृति ने बप्पा को पुष्प अर्पित किए और पूजा के बाद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उनका यह सिंपल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं, जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अनोखे अंदाज में नजर आए। वह अपने साथ एक पौधा लेकर पहुंचे। जैकी ने बप्पा के दर्शन किए और फिर मीडिया को प्रसाद बांटा। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था।

साउथ एक्ट्रेस श्री लीला भी पूजा में शामिल हुईं। वह सफेद कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा एकता कपूर, रवि दुबे-सर्गुन मेहता, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, अहान शेट्टी और मीजान जाफरी समेत कई सेलेब्स ने बप्पा के दर्शन किए।

इस मौके पर रामायण फेम रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ पहुंचे। कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना और पूजा के बाद कैमरे के सामने पोज दिए।

गणेश चतुर्थी के दसवें दिन हुई इस पूजा में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बप्पा के जयकारों के बीच सितारों का यह अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टैरिफ टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *