Aayudh

Categories

Gandhi Jayanti: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कई नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Gandhi Jayanti

Gandhi Jayanti: आज 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेता राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधीजी ने दिखाया कि साहस और सादगी से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सेवा और करुणा की शक्ति में विश्वास रखा। पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संदेश में कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी को अपनाकर देश को आजादी दिलाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा से भी आजादी मिल सकती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बापू के आदर्श हमें भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। पीएम मोदी ने उन्हें भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी प्रेरणा देता है।

गांधी जयंती को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

READ MORE: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *