Aayudh

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कांग्रेस के घोषणा पत्र का सच

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच एक तरफ जहां कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताती है। तो वहीं अब कांग्रेस के वादे झूठे साबित हो रहे है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज इंदौर दौरे पर आए , जहाँ उन्होंने प्रेस वार्ता की। उन्होंने एमपी में कांग्रेस के वचनपत्र पर सवाल उठाए।

हिमाचल की जनता कांग्रेस से पूछ रही सवाल

एमपी में चुनाव के चलते प्रचार की रफ़्तार तेज़ हो गयी है।इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर ने प्रदेश में कांग्रेसियों द्वारा किए गए वादों और दावों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लोग झूठ बोलकर सरकार बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इस दौरान हिमाचल प्रदेश का ज़िक्र करते हुए बताया की , हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि महिलाओं के खाते में 1500 रुपए डाले जाएंगे जो की एक भी महिला के खाते में आज तक नहीं पहुंचे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ की 18 महीने की सरकार का जिक्र किया और कहा कि जो कांग्रेस ने वादे किए थे, वह वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने ने कहा कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है।प्रियंका गांधी, राहुल गांधी मध्य प्रदेश में गारंटियां देते नजर आ रहे हैं उन गारंटीयों की हिमाचल प्रदेश में पोल खुल चुकी है जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस से सवाल पूछ रही है।

वहीँ , हाल ही में समजावादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को धोकेबाज़ पार्टी बताया। इसके साथ ही जनता कांग्रेस को वोट ना देने के लिए कहा। दरअसल , अखिलेश का कहना है की कांग्रेस ने एमपी में उनका साथ देने के लिए कहा था लेकिन वह पीछे हट गई। इतना ही नहीं लगभग वह सभी पार्टिया कांग्रेस के खिलाफ दिख रही जोकि उनका साथ देती है।

ये भी पढ़े -नीतीश कुमार ने विधानसभा में करदी सेक्स को लेकर ऐसी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *