दीपावली की रात इंदौर में कई इलाकों में आगजनी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। शहर में कुल 18 स्थानों पर आग लगी, जिनमें सबसे भीषण आग सांवेर रोड की गत्ते की फैक्ट्री और विदुर नगर की तेल फैक्ट्री में हुई। दोनों फैक्ट्रियों में आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, सांवेर रोड फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए 105 टैंकर पानी इस्तेमाल हुआ, जबकि विदुर नगर की फैक्ट्री में लगभग 1 लाख लीटर पानी लगाया गया। लकड़ी मंडी, नंदलालपुरा, रूकमणि कॉलोनी, कुशवाह नगर और अन्य कई इलाकों में भी आग लगी, जिसमें मकान, वाहन और दुकानों को नुकसान हुआ।
दमकल विभाग का अमला देर रात तक लगातार दौड़ता रहा और आग फैलने से कई लोगों की जान और संपत्ति को बचाया। अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर पटाखों और लापरवाही के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। फिलहाल, फैक्ट्रियों और अन्य जगहों पर आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अग्निकांड की जांच भी जारी है।
READ MORE: व्हाइट हाउस में बुलडोजर का धमाका! ईस्ट विंग में तोड़फोड़, पीछे छुपा है राष्ट्रपति का बड़ा प्लान