बॉलीवुड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ काम करने वाले सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नि रुहीनाज उर्फ रुही का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीपल ऑर्गन खराब होने के कारण उनकी जान चली गई है. रुही एक योग इंस्ट्रक्टर थीं। रुहीनाज ने प्रभास, अनुष्का शेट्टी के साथ कई और सेलेब्स के साथ काम किया है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रुही तेलांगाना के सिकंदराबाद स्थित KIMS हॉस्पिटल में एडमिट थीं। रुही को स्वास्थ्य जुड़ी कई सारी परेशानियां थी। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुई है।
सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की टीम ने दी जानकारी
आपको बता दें कि केके की टीम ने उनकी पत्नी के निधन के बाद एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों को ये जानकारी दी है। सिनेमैटोग्राफर टीम ने अपने बयान में लिखा- सिनेमैटोग्राफर सेंथिल की पत्नी रूही का 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में होगा.’ जिसके बाद सेंथिल के फैंस रूही के निधन से काफी दुखी है। कुछ फैंस ने कपल की पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद किया है.
ये भी पढ़ें- एक बार फिर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आ गए है एल्विश यादव