Aayudh

Categories

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोन सिस्टम 

ऑपरेशन सिंदूर

Highlights

  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने LoC और PoK में 30+ एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की
  • रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों में ड्रोन डिटेक्शन व जैमिंग सिस्टम सक्रिय
  • भारत के सैन्य अभ्यासों से घबराकर तुर्की और चीन से रक्षा उपकरण खरीदने की कोशिश

ऑपरेशन सिंदूर से घबराया हुआ पाकिस्तान पीओके में काउंटर ड्रोंन सिस्टम तैयार कर रहा है। भारत की ओर से संभावित नए ड्रोन अभियानों की आशंका को लेकर LoC और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के आगे के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किए हैं।

कहां-कहां तैनाती

सूत्रों के मुताबिक रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों के सामने 30 से ज्यादा विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट्स लगाई गई हैं। इनकी जिम्मेदारी मुर्री मुख्यालय वाली 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और कोटली–भिंबर क्षेत्र की 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन संभाल रही हैं।

सेक्टरवार जिम्मेदारी

  • रावलाकोट: 2nd आजाद कश्मीर ब्रिगेड
  • कोटली: 3rd आजाद कश्मीर ब्रिगेड
  • भिंबर: 7th आजाद कश्मीर ब्रिगेड
    इन इलाकों का सामना भारत के पुंछ, राजौरी, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों से होता है।

READ MORE: मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन

कौन से सिस्टम लगाए गए

पाकिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक और हथियार आधारित दोनों तरह के सिस्टम तैनात किए हैं।

  • स्पाइडर काउंटर-UAS: 10 किमी तक ड्रोन पहचानने की क्षमता
  • सफराह जैमिंग गन: 1.5 किमी तक ड्रोन के कंट्रोल और GPS सिग्नल जाम
    इसके अलावा 35 मिमी ओर्लिकॉन एंटी-एयरक्राफ्ट गन और अंजा MANPADS भी सक्रिय किए गए हैं।

ड्रोन-रोधी कमजोरियां दूर करने के लिए पाकिस्तान तुर्की और चीन से नए ड्रोन व एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की बातचीत कर रहा है।

भारत की तैयारी से बढ़ी बेचैनी

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लगातार संयुक्त अभ्यासों से पाकिस्तान की चिंता और बढ़ी है। यही वजह है कि LoC पर हवाई सुरक्षा को तेजी से मजबूत किया जा रहा है।

READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *