देशभर में लोकसबा चुनाव का दौर चल रहा है। इसी बीच टीवी की दुनिया से एक खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल की मेन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अब एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति भी करेंगी। गांगुली ने राजनीति में कदम रखते हुए बीजेपी में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस फेमस टीवी सीरियल अनुपमा का हिस्सा है। जिसके चलते वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। रुपाली गांगुली अकेले राजनीति में नहीं शामिल हुई हैं। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। अमय ने बॉलीवुड तो नहीं लेकिन मराठी फिल्में डायरेक्ट करते हैं। रुपाली एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। टीवी सीरियल अनुपमा के फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते है। 5 अप्रैल को मुंबई में गांगुली ने अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
#WATCH | Actress Rupali Ganguly joins BJP at the party headquarters in Delhi. pic.twitter.com/CjRafwFd3W
— ANI (@ANI) May 1, 2024
रुपाली गांगुली ने थामा BJP का हाथ
रुपाली एक टीवी एक्ट्रेस है लेकिन वह खुद को प्रधान मंत्री मोदी का फैन बताती हैं। एक्ट्रेस ने दिल्ली हेडक्वार्टर में रुपाली ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। BJP के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और नेशनल मीडिया विभाग के इंचार्ज अनिल बलूनी ने स्वयं रुपाली गांगुली को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस पर रुपाली का कहना है कि- मैंने जब देश में हो रहे विकास के इस महायज्ञ को देखा तो मुझे ऐसा लगा कि मुझे भी इस महायज्ञ का हिस्सा बनना चाहिए। अब मुझे जनता के साथ और आशीर्वाद की जरूरत है। आगे मैं जो भी करूं वो सही हो और लोगों को अच्छा लगे।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र देओन ने शेयर की अपने पिता केवल किशन सिंह देओल की फोटो