Aayudh

Categories

नशीली दवा पिला कर फैजान ने किया युवती से रेप, वायरल कर दीं तस्वीरें…

एमपी के दमोह में युवती को नशे की दवाई पिला कर रेप करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ फैजान नामक युवक ने शारीरिक शोषण करने के बाद महिला की अश्लील तस्वीरें खींच कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं . मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती ने एसपी से घटना की शिकायत की.

क्या है पूरा मामला

दरअसल MP के दमोह में रहने वाली एक युवती डॉ संगतानी के क्लीनिक पर इलाज कराने जाती है . वापस लौटने पर जब वह बस स्टैंड पर बस का इंतज़ार कर रही थी तभी वहां फैजान खान आगया . फैजान महिला के पति का दोस्त है उसने महिला को ज़बरदस्ती चाय पिलवायी . चाय में आरोपी ने कुछ नशीला पदार्थ डाला था जिस वजह से महिला बेहोश हो गयी .

जब महिला की आंख खुली तो उसने अपने आप को एक होटल में पाया . फैजान ही महिला को होटल लाया था जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया . फैजान ने पीड़िता की अश्लील फोटो भी लेली थी बाद में जिसे दिखाकर वो महिला को धमकाने लगा .

फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला को धमकाने लगा. धमकी के बहाने उसने 8 महीनों तक युवती का शारीरिक शोषण किया .जब महिला आरोपी की धमकियों से परेशान  हो गयी तो उसने फैजान से बात करना बंद कर दिया जिस बात पर गुस्सा होकर आरोपी ने पीड़िता के फोटो वायरल कर दिए. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *