Nagpur हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के घर पर चला…

Nagpur Violence : नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड Fahim Khan के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। औरंगज़ेब की कब्र को लेकर नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद प्रशासन ने उसके घर पर भी बुलडोज़र चलाने की कार्रवाही शुरू कर दी है। Fahim Khan के खिलाफ नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए घर ढहाया जा रहा है। प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा है, जहां घर ढहाने की प्रक्रिया चल रही है।

नागपुर के संजय बाग कॉलोनी में स्थित Fahim Khan के दो मंजिला मकान पर हो रही है। यह मकान फहीम खान की पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत है।
प्रशासन ने फहीम खान को अपने अवैध निर्माण को स्वयं हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन जब वह इसे खुद हटाने में विफल रहे, तो अब प्रशासन ने इस पर कार्रवाही करनी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

कुछ दिनों पहले औरंगज़ेब की कब्र को हटाने को लेकर नागपुर में एक विवाद छिड़ गया। नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन के बाद दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस विवाद को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पथराव और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर भी हमले किये गए।

इस हिंसा से पहले माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान ने एक भड़काऊ भाषण दिया था। Fahim Khan के ऊपर 400-500 दंगाइयों को इकट्ठा करने करने और हिंसा को भड़काने का आरोप लगा है। फिलहाल फहीम खान पुलिस की हिरासत में है। नागपुर हिंसा के दो दिन बाद 19 मार्च 2025 को पुलिस ने फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया था।

कौन है Fahim Khan ?

Fahim Khan नागपुर के यशोधरा नगर का निवासी है। इसका पूरा नाम फहीम शमीम खान है। इसके संबंध माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) से भी हैं। 2024 के लोक सभा चुनाव में फहीम खान ने नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में फहीम खान को एक बड़ी हार मिली। नितिन गडकरी ने 6.5 लाख वोटों से हराया।

Image of Fahim Khan, Mastermind of Nagpur Violence

CM फडणवीस ने दी थी चेतावनी

महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (22 मार्च 2025) को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा था कि नागपुर हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर किया जाएगा। उन्होंने इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई का ऐलान किया था। उहोंने कहा कि जरुरत पड़ी तो दंगाइयों के घर पर बुलडोज़र भी चलाया जाएगा।

CM ने आश्वासन दिया है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई जल्द की जाएगी। जिन लोगों ने पुलिस पर हमला और पथराव किया था उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उनके खिलाफ कठोर धाराएं लगाई जाएंगी।

ALSO READ : Bihar Diwas 2025 : बिहार बना रहा अपनी वैश्विक पहचान, हैप्पी बर्थडे बिहार ! ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार”

WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=a1bRt5OsMb1IE4Zm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL