Aayudh

Categories

Rahul Gandhi: फडणवीस का राहुल पर तंज; Gen-Z को नहीं भाएंगे नारे, भारत का युवा विकास में व्यस्त, जिन्हें नेपाल से प्रेम हो…

devendra fadnavis on Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ के आरोपों और युवाओं (Gen-Z) से की गई अपील को खारिज करते हुए कहा कि देश के युवाओं को राहुल की बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि आज का युवा स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक जैसे क्षेत्रों में व्यस्त है। उनके पास प्रदर्शन और खोखले नारों के लिए समय नहीं है। राहुल गांधी अब जनता को सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं कर पा रहे, इसलिए Gen-Z का सहारा ले रहे हैं, लेकिन ये चाल काम नहीं आएगी।

उन्होंने नेपाल में हुए हालिया हिंसक आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा, “जिन्हें नेपाल से प्रेम है, वो नेपाल चले जाएं। भारत और नेपाल की स्थिति अलग है। भारत का Gen-Z प्रदर्शन नहीं, प्रगति में विश्वास करता है।”

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे और युवाओं से लोकतंत्र बचाने की अपील की थी। इसके जवाब में फडणवीस ने साफ कहा कि भारत का युवा अब समझदार है और ऐसे हथकंडों में नहीं आने वाला।

READ MORE: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे कप्तान, जडेजा उपकप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *