Aayudh

Vidisha Suicide case:परिवारिक विवाद,पति-पत्नी ने किया सुसाइड 

सुसाइड

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में गुलाबगंज तहसील से पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड की घटना सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि आय-दिन हो रहे पारिवारिक विवाद से तंग आकर पति-पत्नी ने शुक्रवार को शाम में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।  

गुलाबगंज पुलिस से मिली जानकारी 

गुलाबगंज पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय पति प्रमोद कुर्मी 32 वर्षीय और पत्नी 30 बर्षीय रुपाली कुर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को उठाकर गुलाबगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। शनिवार को दोनों शवों के पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की कोई खास बजह सामने नहीं आई है। पुलिस पति-पत्नी के आत्महत्या के पीछे की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि मृतक प्रमोद कुर्मी गल्ले का काम करता था। प्रमोद और रुपाली की एक छोटी सी बिटियां भी है। माता-पिता के आने के इंतजार में छोटी सी लड़की का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं,लेकिन नन्हीं सी जान को क्या पता कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

 विवाद के बाद उठाया पत्नी संग सुसाइड का कदम   

मृतक प्रमोद कुर्मी के दो भाई ओर है। आए-दिन हो रहीं पारिवारिक कलेह से प्रमोद तंग हो चुका था। जब शुक्रवार को पारिवारिक विवाद हुआ तो प्रमोद ने रोज-रोज की कलेह से अच्छा मर जाना उचित समझा और अपनी धर्म-पत्नी सहित सुसाइड का मन बना लिया। शुक्रवार शाम को प्रमोद पत्नी सहित गुलाबगंज स्टेशन से थोड़े आगे सुमेर पुलिया के पास जाकर ट्रेन के आगे कूद गए और अपनी जान दे दीं। दोनों की छोटी सी बिटियां है,जिसके सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए छिन गया है।   

यह भी पढ़े-Ujjain Breaking news:चाकू गोदकर कि किसान की हत्या 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *