Aayudh

maha shivratri: भगवान शिव के हर भक्त को अपनाना चाहिए ये रास्ता

maha shivratri

फाल्गुन महाशिवरात्रि (maha shivratri) इस बार 8 मार्च को मनाई जाएगी। महाशिवरात्री के इस खास अवसर पर हम आपको को मनुष्य के जीवन से जुड़े कुछ अच्छे विचारों के बारे में बताएंगे। अगर आप भगवान शिव के भक्त है तो आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। भगवान शिव ने बताया की दुनिया में सबसे बड़ा पाप बेइमानी और किसी के साथ किया गया धोखा है। हर इंसान को अपने कर्म सुधारने चाहिए और ईमानदारी का रास्ता चुनना चाहिए। इस दुनिया में मान-सम्मान कमाना और हमेशा सत्य वचन बोलना सबसे बड़ा पुण्य है। मनुष्य अपनी वाणी, कर्म और विचारों के माध्यम से भी पाप का भागीदार बनता है। इसी लिए इंसान को अपने विचारों को वाणी के माध्यम से व्यक्त ना करें और बुरे विचारों का ख्याल ना करें। शिवजी ने अपने भक्तों को बताया कि मानव को हमेशा परिश्रम के साथ खुद का मूल्यांकन करना चाहिए। कभी अपने से कमजोर व्यक्ति के साथ खुद का मूल्यांकन ना करें। शिवजी ने कहा था कि मृगतृष्णा ही सभी कष्टों का एकमात्र उपया है। इंसान को एक के बाद दूसरी चीजों के पिछें भागने के बजाए ध्यान में मन लगाना चाहिए। इस महाशिवरात्री (maha shivratri) को आपको ये गुण जरूर अपनाने चाहिए।

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्री के व्रत और पूजा में इन बातों को रखें विशेष ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *