Aayudh

Categories

Ethiopia Volcano: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत तक: 15 किमी ऊंचा राख का गुबार दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्द; DGCA ने जारी की एडवाइजरी

Ethiopia Volcano

Ethiopia Volcano: इथियोपिया के हेली गुबी ज्वालामुखी में 12,000 साल बाद हुआ विस्फोट अब भारत के आकाश में दिखाई दे रहा है। विस्फोट से उठी राख का गुबार 15 किलोमीटर ऊंचा था और वह दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि राख का यह गुबार वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में है, इसलिए इसका सीधे तौर पर वायु गुणवत्ता पर कोई बड़ा असर नहीं होगा। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्के राख के कण गिर सकते हैं।

READ MORE: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस राख के असर की संभावना कम है, लेकिन संवेदनशील इलाकों, जैसे कि नेपाल की पहाड़ियां और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, में लोग सतर्क रहें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को अधिक सतर्क रहना चाहिए।

इस राख के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं, और एयरलाइनों को उड़ान मार्ग बदलने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइनों और एयरपोर्ट्स को सतर्क रहने की सलाह दी है, और राख के कणों से इंजन को नुकसान की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है।

हालांकि, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, लेकिन प्रदूषण का कोई बड़ा संकट नहीं है। यह राख अब धीरे-धीरे चीन की ओर बढ़ जाएगी।

READ MORE: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; अफगानिस्तान का विमान गलत रनवे पर लैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *