किसान आंदोलन को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार एक्शन मोड में नज़र आ रही है। सरकार द्वारा किसान आंदोलन के रोकने के लिए 6 महीने के लिए एस्मा एक्ट लागू कर दिया गया है। इसके तहत यदि कोई भी प्रदेश में हड़ताल करता है तो उसे एक्ट का उलंघन करने पर बिना वारंट के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है एस्मा एक्ट
एस्मा यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट एक ऐसा कानून है जिसे उस समय पर लागू किया जाता है जब कर्मचारी हड़ताल पर उतर जाते हैं। इस का इस्तमाल कर हड़ताल रोकी जा सकती हैं लेकिन इस एक्ट को लगाने की अधिकतम अवधि 6 माह होती है।
उत्तरप्रदेश में क्यों हुआ लागू
पंजाब और हरियाणा के किसानों के आंदोलन को देखते हुए यूपी सरकार ने इस एक्ट को लागू किया है। इस के तहत उत्तरप्रदेश सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि इन 6 महीनों में कोई भी प्रदर्शन या हड़ताल करता पाया जाता है तो उसे विना वारंट के गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बतादें कि इसके पहले भी कोरोना के समय उत्तर प्रदेश सरकार ने एस्मा एक्ट लागू किया था। इस एक्ट को अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जानिए उससे जुड़ी खास जानकारी