Aayudh

Categories

EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया  

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किल में हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेशकों के 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। जांच में सामने आया कि कंपनी में निवेश किए गए पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया और फर्जी बिजनेस खर्च दिखाए गए।

EOW ने बताया कि राज कुंद्रा की कंपनियों के पूर्व CFO, अकाउंटेंट और डायरेक्टर्स के बयानों से पता चला है कि फंड को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किया गया। अब बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा ताकि पैसों की हेराफेरी का पूरा पता लगाया जा सके।

जांच में यह भी सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी ही कंपनी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं, राज कुंद्रा ने दावा किया कि यह रकम ब्रॉडकास्टिंग और प्रमोशन पर खर्च की गई।

EOW को शक है कि कई खर्चे मनगढ़ंत दिखाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जरूरत पड़ने पर शिल्पा और राज कुंद्रा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

इस मामले की शुरुआत बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत से हुई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों ने उनसे 60 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए और बाद में पैसा लौटाया नहीं।

READ MORE: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारियां! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *