Aayudh

Categories

एलन मस्क (elon musk)ले आए इंसानी दिमाग को कंट्रोल करने वाली तकनीक

एलन मस्क (elon musk)

एलन मस्क (elon musk) की कंपनी न्यूरोलिंक ने इंसानी दिमाग में चिप लगाने का दावा किया है। इस चिप को जिस इंसान के दिमाग पर इस्तमाल किया गया उसकी पहचान नहीं बताई गई है पर माना जा रहा है कि उस व्यक्ति की उम्र 40 साल से कम है। बतादें कि तकनीक का इस्तमाल न्यूरोलॉजिकल विकार से पीड़ित लोगों के लिए किया जाएगा।

एलन मस्क (elon musk) लाए ऐसी तकनीक

एलन मस्क (elon musk) ने साल 2016 में न्यूरोलिंक नामक एक स्टार्टप किया था। जिसका उद्देश्य इंसानी दिमाग को मोबाईल और कम्प्यूटर से सीधा जोड़ना था। अब जाकर यह तकनीक सफल हो पाई है। इसके पहले इस चिप का इस्तमाल रोबोट और जानवरों पर भी किया गया था जिसके बाद कंपनी को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है उस वक्त इस तकनीक के इस्तमाल से 1500 जानवरों का मौत हो गई थी। हालांकि इन दावों को कंपनी नकारती रही है।

तकनीक से होंगे ये फायदे

बतादें कि इस चिप को सर्जरी के माध्यम से इंसानी दिमाग में फिट किया जा सकता है। जिसके बाद यह बिल्कुल इंसानी दिमाग की तरह ही काम करती है।इस चिप से मरीजों में पक्षाघात और अंधापन जैसी अवस्थाओं का इलाज और विकलांग व्यक्तियों को मोबाईल ,कम्प्यूटर तकनीक से जोड़ने के लिए इस्तमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं सुरन्या अय्यर (suranya aiyar) जिसने राममंदिर के विरोध में रखा व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *