इस बार लोकसभा 2024 का चुनाव चार फेज में होने वाला है। पहले फेज का मतदान 19 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण में कुल 91 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। इस बार लोकसभा 2024 चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार-प्रसार रूक गया है। इस बार मध्य प्रदेश में पहले चरण की 6 सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता अपने कीमती वोटों के द्वारा करेगी। इन88 प्रत्याशियों में से केवल सात सीटों पर महिलाएं हैं।
इन लोकसभा सीटों पर होगा पहले चरण का चुनाव
प्रदेश की इन 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सीधी, बालाघाट और शहडोल पर मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी दी है कि पहले चरण की छह सीटों में से दो सीट शहडोल और मंडला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जबलपुर की सीट पर सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं और शहडोल की सीट पर सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर 88 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से 81 पुरुष और मात्र 7 महिला प्रत्याशी हैं।