Highlights
- कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर पर कोयला घोटाले की जांच में छापेमारी।
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुची, कहा ED की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर और चुनाव प्रभावित करने वाली साजिश।
- सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले की जांच में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन टीएमसी के IT सेल के हेड भी हैं।
ममता बनर्जी ने जताया विरोध
छापेमारी की जानकारी पाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रतीक जैन के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि “ED मेरी पार्टी के दस्तावेज उठा रही है। क्या यह गृहमंत्री अमित शाह का काम है?” ममता ने इसे केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल बताया और कहा कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है।
READ MORE: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया
TMC आईटी सेल पर भी छापा
ED ने TMC के IT सेल पर भी कार्रवाई की। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटा रही है और चुनाव के नाम पर उनकी पार्टी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
BJP का पलटवार
भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर ED के काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता ने जांच में बाधा डाली और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
कौन है प्रतीक जैन?
I-PAC को 2013 में प्रशांत किशोर और उनके साथियों ने शुरू किया था। प्रतीक जैन, जो IIT बॉम्बे के इंजीनियर हैं, कंपनी के मुख्य निदेशकों में से एक हैं।
READ MORE: जज बोले – ‘कुत्ते इंसानी डर को पहचान कर हमला करते हैं’, बिल्लियो को लेकर भी कही ये बात