ECI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 25 लाख वोट चोरी हुए हैं, जिनमें लाखों डुप्लीकेट और फर्जी वोट शामिल हैं। राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से यह हेरफेर की गई।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Let's get duplicates. They have duplicate photos, we have 223 photos in one booth…we have the same photo appearing again and again. We have a gentleman who is voting 14 times – in booth 508, booth 431. We have another man,… pic.twitter.com/4imVmkmdC7
— ANI (@ANI) November 5, 2025
राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ा जवाब दिया है। आयोग के सूत्रों ने कहा कि हरियाणा की मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई अपील या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अगर उन्हें कोई गड़बड़ी नजर आई थी, तो वे संशोधन के समय आपत्ति दर्ज करा सकते थे।
आयोग ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के बूथ-स्तरीय एजेंट (BLA) उस समय क्या कर रहे थे, जब वोटर लिस्ट तैयार हो रही थी? साथ ही आयोग ने कहा कि अगर फर्जी वोटर थे भी, तो यह कैसे तय किया जा सकता है कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया? चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
READ MORE: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के नए मेयर, जीत के बाद नेहरू को किया याद और ट्रंप को दी खुली चुनौती