Earthquake Destruction : 7.7 तीव्रता का आया भूकंप, मची तबाही से दुनिया हैरान!

Earthquake Destruction : 28 मार्च 2025 की सुबह म्यांमार में एक शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) ने तबाही मचाई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई, जिसका केंद्र मांडले शहर के पास था। यह भूकंप सुबह 11:50 बजे आया और इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी, जिसके कारण इसने भारी तबाही मचाई।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने इसे 7.2 तीव्रता का बताया, लेकिन जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने इसे 7.7 मापा। इस भूकंप के झटके न केवल म्यांमार में, बल्कि थाईलैंड, चीन और वियतनाम तक महसूस किए गए।

Earthquake Destruction : मांडले में मंदिर और घर ढहे

मांडले, म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, यह शहर म्यांमार में आए भूकंप का मुख्य केंद्र रहा। भूकंप के कारण वहां कई मंदिर और घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। ऐतिहासिक मांडले पैलेस की दीवारें भी ढह गईं, जिससे सांस्कृतिक नुकसान की आशंका बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़कों पर मलबा बिखर गया और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। म्यांमार में पहले से ही चल रहे गृहयुद्ध और कमजोर संचार व्यवस्था ने बचाव कार्यों को और मुश्किल बना दिया।

Earthquake
भूकंप के चलते कई मंदिर टूट गए

बैंकॉक में भी हड़कंप

भूकंप का असर म्यांमार से सैकड़ों मील दूर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक तक पहुंचा। वहां एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत ढह गई, जिसमें दर्जनों मजदूर फंस गए। बैंकॉक में ऊंची इमारतें हिलने लगीं, जिसके कारण लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए। थाईलैंड सरकार ने बैंकॉक को आपातकालीन क्षेत्र घोषित कर दिया और बचाव कार्य शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे एक बहुमंजिला इमारत धूल के गुबार में बदल गई। अभी तक मृतकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है।

https://twitter.com/PMBreakingNews/status/1905514922546466959?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905514922546466959%7Ctwgr%5Ee4ad47eaaac5f551e7e965dea7f02a5e841af560%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fworld%2Fother-earthquake-of-magnitude-7-point2-on-the-richter-scale-hits-myanmar-says-national-center-for-seismology-23907499.html

दूसरा झटका और बढ़ा खतरा

पहले भूकंप के कुछ मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का एक और झटका आया, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि म्यांमार का सागाइंग फॉल्ट क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील है। 1930 से 1956 के बीच इस क्षेत्र में छह बड़े भूकंप आ चुके हैं। इस बार का भूकंप उथली गहराई (जब कोई चीज़ गहरी नहीं होती है) पर होने के कारण ज्यादा खतरनाक साबित हुआ।

Earthquake
भूकंप के बाद ढही हुई इमारत का मलवा

राहत और बचाव के प्रयास

म्यांमार की जून्टा सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकाल घोषित किया है, लेकिन वहां की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही कमजोर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से विकास और पुरानी इमारतों के कारण नुकसान बढ़ा। दूसरी ओर, थाईलैंड में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस आपदा पर नजर रखे हुए है।

यह भूकंप म्यांमार और पड़ोसी देशों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। मांडले से बैंकॉक तक फैली इस आपदा ने एक बार फिर प्रकृति की ताकत को उजागर किया। राहत और पुनर्वास के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

क्यों आया भूकंप ?

म्यांमार में धरती की सतह के नीचे एक बहुत बड़ी दरार है। यह दरार म्यांमार के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। इस दरार का नाम सागाइंग फॉल्ट है क्यूंकि यह म्यांमार के सागाइंग शहर से होकर गुजरती है। इस दरार के दोनों तरफ की चट्टानें एक-दूसरे के क्षैतिज (Horizontal) दिशा में खिसकती हैं।

यह दरार पृथ्वी की टेक्टॉनिक प्लेट्स के हिलने-डुलने से बनी है। दरार अंडमान निकोबार से लेकर हिमालय की तलहटी तक जाती है। इसी दरार की वजह से कई बार म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।

भूकंप के बाद की तसवीरें :

सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर निकले
भूकंप से प्रभावित लोग
इमारत का मलवा
भूकंप से सड़कों में आई दरार

ALSO READ :

ALSO READ : Myanmar Earthquake : म्यांमार से लेकर बांग्लादेश तक मची तबाही…

WATCH : https://youtu.be/pFor5MQAsM8?si=uPejg1UY5zfwyTPw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL