Myanmar Earthquake : शुक्रवार (28 मार्च 2025) को म्यांमार में आए भूकंप ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी त्रिवता 7.7 मापी गयी। म्यांमार में आये Earthquake ने म्यांमार से लेकर थाईलैंड और बांग्लादेश तक अपना कहर बरसाया। बड़ी-बड़ी इमारतें नाबूद हो गयीं। सड़कों में आयी दरारें भूकंप के कहर को दिखा रही हैं।
भूकंप ने मचाई तबाही
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भुकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। भूकंप के केंद्र मंडल शहर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर था। जहाँ की आबादी 1.2 मिलियन है।
7.7 तीव्रता के इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। म्यांमार और बैंगकॉक में इमारतें ढह गयीं। हालांकि इस घटना में मौत के आंकड़ों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। भूकंप के कारण म्यांमार की राजधानी नेपीथा का मेन हाईवे पूरी तरह से उखड़ गया। बैंगकॉक में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
म्यांमार में भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। शहर के कई मंदिर और बौद्ध स्थल टूट गए हैं।

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया साथ का हाथ
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से आपदा में साथ का हाथ आगे बढ़ाया है। PM मोदी ने भूकंप के बाद मची तबाही को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए, हम सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भारत सभी संभावित सहायता देने के लिए तैयार है। इस संदर्भ में, हमारी सरकार को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही, विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।”
Concerned by the situation in the wake of the Earthquake in Myanmar and Thailand. Praying for the safety and wellbeing of everyone. India stands ready to offer all possible assistance. In this regard, asked our authorities to be on standby. Also asked the MEA to remain in touch…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2025
तबाही की तस्वीरें

ALSO READ : Oxford University में ममता बनर्जी का बयान…BJP ने की राहुल गांधी से तुलना