हर दूसरा इंसान चाहता है कि उसे भी बॉलीवुड में काम करने का मौका मिले लेकिन इतना आसान नहीं होता है बॉलीवुड में काम करना। कई ऐसे लोग है जो बॉलीवुड में करियर बनाने के चक्कर में बुरा फसते हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर एक स्कैम चल रहा था, लेकिन अब उस स्कैम को अंजाम देने वाले को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस स्कैम के एक धोखेबाज प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुरा मामला ये है कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से आ रही फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने से लोगों से पैसें लिया करता था। प्रिंस कुमार के इस जाल में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी भी फसने वाली थी।
अक्षय कुमार के नाम पर हो रही ठगी
अगर कोई आपके हुनर के बजाए पैसे से काम दिलाने की बात करे तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वाश ना करना। इसी तरह का स्कैम अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलवाने के लिए प्रिंस कुमार कर रहा था। प्रिंस अक्षय के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने के लिए लोगों से पैसे लेता था। सोशल मीडिय इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी से प्रिंस ने फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया इसके बदले उसने पूजा से कुछ लाख रुपये मांगे। उसने पूजा से कहा कि निर्भया कांड पर फिल्म बन रही है उस फिल्म में काम करने के लिए पूजा को सेलेक्ट किया गया है। जिसके बाद पूजा प्रिंस से मिलने लगी। जब पूजा तीसरी बार प्रिंस से मिलने वाली थी उसके पहले ही पुलिस को खबर कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें- इस ईद नाराज हुए सलमान खान के फैंस, एक्टर ने दिया ईद का तोहफा