Aayudh

Categories

पुष्पा स्टाइल में गांजे की हो रही थी तस्करी, एसटीएफ ने धर दबोचा

Drugs Seized In MP

Highlights

  • एमपी STF ने ओडिशा से लाया जा रहा 599 किलो गांजा ट्रक सहित पकड़ा
  • ट्रक में पुष्पा स्टाइल लोहे की चादरों से बना था गुप्त केबिन
  • अनूपपुर के जंगल मार्ग से दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई

नए साल से पहले मध्य प्रदेश एसटीएफ ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश लाया जा रहा था। एसटीएफ की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

घने जंगल में पकड़ा गया ट्रक
एसटीएफ की भोपाल और जबलपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़–मध्य प्रदेश सीमा के पास जिला अनूपपुर के थाना जेतहरी क्षेत्र में घने जंगल मार्ग पर ट्रक को रोका। ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया था।

READ MORE: भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में महिला नवजात बच्चा छोड़कर फरार

लोहे की चादरों से बना गुप्त केबिन
जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक के अंदर फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में लोहे की चादरों से एक गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया गया था। यह केबिन बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। इसी छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट रखकर तस्करी की जा रही थी।

599 किलो गांजा बरामद
गुप्त केबिन खोलने पर बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। पूरे ट्रक की तलाशी के बाद कुल 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी और धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार तस्कर नए-नए तरीकों से कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सतर्कता और तकनीकी जांच से ऐसे गिरोहों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

READ MORE: तेज रफ्तार बाइक से ट्रॉली टकराई, तीन युवकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *