Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। वे सबरीमाला यात्रा पर जा रही थी, जब उनका हेलीकॉप्टर केरल के प्रमदम हेलीपैड पर उतरते समय फंस गया। हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड में बने गड्ढों में धंस गए।
सूत्रों के अनुसार, हेलीपैड का निर्माण अंतिम समय में किया गया था। मंगलवार रात को ही कॉन्क्रीट डाला गया, जो पूरी तरह सूखा नहीं था। राज्य खुफिया विभाग ने चेतावनी दी थी कि हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर न उतारा जाए, लेकिन यह नजरअंदाज कर दी गई।
#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb
— ANI (@ANI) October 22, 2025
घटना के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को निकालने में मदद की। राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और यह पहला मौका होगा जब कोई महिला राष्ट्रपति यहां दर्शन करेंगी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मौसम और अंतिम समय में तय किए गए हेलीपैड के कारण यह स्थिति बनी। सौभाग्य रहा कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई।