Aayudh

Categories

Drishyam 3: अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत होंगे दृश्यम 3 का हिस्सा; 8 जनवरी से गोवा में शुरू होगी शूटिंग 

Drishyam 3

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का मुंबई शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब फिल्म की टीम अगले शेड्यूल के लिए गोवा रवाना होने वाली है। गोवा में शूटिंग 8 जनवरी से शुरू होगी, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है।

गोवा में होंगे अहम सीन

गोवा शेड्यूल में फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन शूट किए जाएंगे। इस दौरान अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। खास बात यह है कि इसी शेड्यूल से जयदीप अहलावत भी फिल्म से आधिकारिक तौर पर जुड़ जाएंगे।

अक्षय खन्ना हुए बाहर

दृश्यम 3 को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब खबर आई कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह विवाद फीस को लेकर नहीं बल्कि एक्टर के लुक को लेकर था। फिल्म की कहानी पिछली किस्त के कुछ घंटों बाद से शुरू होती है, ऐसे में अक्षय की बाल या विग से जुड़ी मांग कहानी से मेल नहीं खा रही थी।

मेकर्स ने भेजा लीगल नोटिस

प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने बताया कि अक्षय के अचानक फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन को आर्थिक नुकसान हुआ है। सेट तैयार थे और शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। इसी कारण मेकर्स ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजा है। फिलहाल अक्षय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जयदीप अहलावत बने नया चेहरा

अक्षय खन्ना की जगह अब जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि जयदीप इस किरदार में नया रंग लाएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *