Aayudh

Categories

Donald Trump: SCO समिट के बाद बदले ट्रंप के सुर, बोले- मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त रहेंगे।

ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “मोदी शानदार प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। हालांकि इस समय मुझे उनके कुछ फैसले पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन हमारे रिश्ते मजबूत हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।”

हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ट्रंप ने लिखा था, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।”

ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है और यह स्थिति रिश्तों में तनाव का कारण बनी है।

जयशंकर ने दिया जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से भारत-अमेरिका साझेदारी को गंभीरता से लेते आए हैं। मोदी और ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं।

जयशंकर ने साफ किया कि भारत-अमेरिका साझेदारी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक और आर्थिक भी है। रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की कद्र करते हैं। मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी साझेदारी है। यह रिश्ता वैश्विक स्तर पर भी बेहद अहम है।”

SCO समिट के बाद बदले तेवर

हाल ही में पीएम मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट में शामिल हुए थे। वहां उनकी मुलाकात पुतिन और शी जिनपिंग से हुई। इसके बाद से ही ट्रंप के बयान सुर्खियों में हैं।

भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। इनमें टैरिफ, व्यापार और वीजा पॉलिसी शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी बेहद अहम मानी जाती है।

भारत की ओर से साफ संदेश है कि अमेरिका के साथ रिश्ते विदेश नीति की प्राथमिकता में शामिल हैं।

READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *