Aayudh

Categories

Donald Trump: ट्रंप का दावा – मोदी ने दिया वादा, भारत अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल!

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा, “मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।”

ट्रंप के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दबाव में झुक गए हैं और देश की गरिमा से समझौता कर लिया है।

हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक ट्रंप के दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत पहले भी कह चुका है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों और निष्पक्ष विदेश नीति के आधार पर ही फैसले करता है।

अगर आंकड़ों की बात करें, तो अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच भारत ने रूस से तेल खरीद में गिरावट दर्ज की है। फिर भी, भारत सितंबर में रोजाना 45 लाख बैरल तेल रूस से खरीद रहा था, जो अगस्त से थोड़ा ज़्यादा था। भारत अभी भी रूस से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।

अब सबकी निगाहें भारत सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर हैं, जो ट्रंप के इस बड़े दावे की पुष्टि या खंडन करेगी।

READ MORE: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *