हर दिन सुबह एक या आधा घंटा खुद को देना चाहिए और योग करने से तंत्रिका तंत्र सहित आपके पूरे शरीर का चक्र वापस पटरी पर आ जाएगा। इससे आपको अपने दिन की शुरुआत आराम से करने और पिछले दिन के तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी। सुबह के समय तनाव हार्मोन को आराम देने से हमारे शरीर और दिमाग को स्वास्थ्य रखने में काफी मदद मिल सकती है। हर इंसान को सेहतमंद रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी पूरी तरह से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हर रोज योग जरूर करें। आइए जानते है कुछ ऐसे योग के बारे में जिसे हर सुबह करने के कई फायदे मिलते हैं।
वीरासन के फायदे- यह आसन थके हुए पैरों को आराम देने में सहायक है और पैरो की चर्बी को भी कम करता है। इसका अभ्यास गर्भावस्था के दौरान आयी पैरों की सूजन को कम करता है। वीरासन उच्च रक्तचाप, अस्थमा को ठीक करने में मदद करता है। इस आसन में रीढ़ की हड्डी को सीधा रखा जाता है जो कमर दर्द को ठीक करने में सहायक है।
शवासन के फायदे- इस आसान को रोजाना करने से मस्तिष्क शांत और तनाव मुक्त होता है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस योग को करने से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की आम शिकायात को दूर किया जा सकता है। शवासन को रोज करने से एकाग्रता और याददश्ता में सुधार किया जा सकता है।
बालासन के फायदे- इस योग को करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। जबकि जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। किसी प्रकार के तनाव से मुक्ति मिलती है। इस योग से आंतरिक और बाह्य शरीर का मसाज भी हो जाता है।
शशांकासन के फायदे- शशांकासन को करने से शरीर मजबूत और लचीला बनता है साथ ही पाचन प्रणाली सक्रीय होती है। इस योग को करने से कब्ज की परेशानी से भी राहत मिलती है। इस योग से दमा / अस्थमा रोग, मधुमेह / डायबिटीज और ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को लोभ मिलता है।
ये भी पढ़ें- जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे