Aayudh

Categories

Diljit Dosanjh: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। दिलजीत ने मलेशिया में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया। वहीं, भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमले के बाद खेला गया, जो कि सवाल खड़ा करता है।

दिलजीत ने दी सफाई

दिलजीत ने कहा, “मेरी फिल्म फरवरी में शूट हुई थी। लेकिन मैच अब खेला जा रहा है। मेरे पास बहुत से जवाब हैं लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। किसी ने कुछ भी कहा, मैंने वह जहर अपने अंदर नहीं लिया। मैंने जिंदगी से यही सीखा है।”

फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर विवाद

दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आई थी। इसी वजह से फिल्म को भारत में रिलीज की इजाजत नहीं मिली। वहीं, फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी।

दिलजीत का मीडिया पर निशाना

सिंगर और एक्टर दिलजीत ने अपने बयान में मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “नेशनल मीडिया ने मुझे राष्ट्रविरोधी साबित करने की कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते। वो मेरे देश का झंडा है, उसका मैं हमेशा सम्मान करता हूं।”

भारत-पाकिस्तान मैच पर उठाया सवाल

दिलजीत ने यह भी सवाल उठाया कि जब फिल्म को बैन किया गया क्योंकि उसमें पाकिस्तानी कलाकार थे, तो भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म हमले से पहले बनी, लेकिन मैच हमले के बाद खेला गया।

READ MORE: UN में ट्रंप के साथ तीन हादसे, बोले- “ये इत्तेफाक नहीं, मेरे खिलाफ साजिश हुई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *