Aayudh

Categories

Digvijaya Singh Controversy: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने जताई आपत्ति

Digvijaya Singh Controversy

Highlights

  • दिग्विजय सिंह ने RSS और भाजपा की तारीफ से कांग्रेस में विवाद बढ़ा।
  • राहुल गांधी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में आपत्ति जताई।
  • BJP नेताओं ने उनके बयान की सराहना की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा।

Digvijaya Singh Controversy: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में RSS और भाजपा की संगठनात्मक ताकत की तारीफ की, जिससे कांग्रेस में एक नया विवाद पैदा हो गया।

कांग्रेस महासचिव सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिग्विजय को घेरा। वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके व्यवहार को अनुशासनहीन बताया।

निधि चतुर्वेदी ने दी सख्त चेतावनी

Digvijay Singh Controversy

निधि चतुर्वेदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में दिग्विजय सिंह की RSS और BJP की तारीफ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे कांग्रेस के वैचारिक दोगलापन और पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को चोट पहुचाने वाला बताया। निधि ने सवाल उठाया कि क्या दिग्विजय की यह ‘घर वापसी’ की चाहत है और पार्टी हाईकमान से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस की जड़ों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए नुकसानदायक हैं।

READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी; सोने में भी रिकोर्ड तेजी 1 लाख 37 हजार के पार

राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में कहा कि दिग्विजय सिंह से कहा कि – आपने गलत किया। सोनिया गांधी भी वहीं मौजूद थी। 

दिग्विजय सिंह का पक्ष

दिग्विजय सिंह ने सफाई दी कि वे केवल संगठन की ताकत की सराहना कर रहे थे और RSS, PM मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता एकजुट हैं और उनका उद्देश्य पार्टी को कमजोर करना नहीं है।

BJP की प्रतिक्रिया

BJP नेताओं ने दिग्विजय के बयान की सराहना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिग्विजय ने संगठन की ताकत को समझा है।

दिग्विजय सिंह के बयान ने कांग्रेस के भीतर विवाद बढ़ा दिया है। अब सवाल यह है कि कांग्रेस हाईकमान इस पर क्या कदम उठाएगी।

READ MORE: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *