Highlights
- दिग्विजय सिंह तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे, एमपी में फुल टाइम सक्रिय होंगे।
- कांग्रेस में राज्यसभा सीट को लेकर खींचतान, दलित नेता को प्रतिनिधित्व की मांग तेज।
- कमलनाथ, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल और मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा रेस में शामिल।
Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे और अगले ढाई साल तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देंगे। दिग्विजय छोटे कार्यक्रम और ब्लॉक-स्तरीय बैठकों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।
READ MORE: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में…
दलित नेता को राज्यसभा भेजने की मांग

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि खाली हो रही राज्यसभा सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व हो। अहिरवार ने दिग्विजय के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है।
राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा
Digvijay Singh के इनकार के बाद कमलनाथ, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, मीनाक्षी नटराजन और अन्य वरिष्ठ नेताओं की नजर खाली राज्यसभा सीट पर है। कमलनाथ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाने और राज्यसभा भेजने पर भी चर्चा चल रही है, ताकि वे केंद्र में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
READ MORE: भोपाल में शुरू हो रहा खेलो एमपी यूथ गेम्स; CM मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन