Aayudh

दिग्विजय सिंह ने किया महिला समर्थक के साथ दुर्व्यवहार,वीडियो वायरल

दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरिष्ठ नेता अपनी ही महिला समर्थक के साथ निंदनीय बर्ताव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख लोग कांग्रेस पार्टी के नेता की कढ़ी आलोचना करते नज़र आ रहे हैं।

दिग्विजय ने किया महिला के साथ दुर्व्यवहार

मामला बुधवार का है जब दिग्विजय सिंह ग्वालियर के एक होटल में रुके हुए थे। होटल में उनसे मिलने के लिए कई नेता पहुँचे थे इसी बीच डॉ लीना शर्मा नामक एक समर्थक भी वहां पहुंची। उस वक्त दिग्विजय भिंड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह से बात कर रहे थे जब महिला ने उनसे बात करने के लिए नेता के पास जाने का प्रयास किया तो सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बुरी तरह डांट फटकार कर बाहर जाने के लिए कह दिया। नेता ने भी कहा कि ये औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो।

यह महिला लड़ना चाहती है मोदी के खिलाफ चुनाव

मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय किसान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष है वह गुना की रहने वाली है वहां से दिग्विजय से बात करने आई थी। वह उत्तर प्रदेश के बनारस से लोकसभा का टिकट चाहती हैं वह मोदी के विरोध में चुनाव लड़ना चाहती हैं। दिग्विजय के उनके साथ ऐसा बर्ताव करने पर उनका कहना था कि दिग्विजय उन्हें अपने बच्चों जैसा मानते हैं उनका हमेशा मुझ पर आशीर्वाद रहता है वह उनके आदर्श हैं।

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *