मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी शंखनाद के साथ नेताओं की बयानबाज़ी से सियासी पारा गरमाने लगा है। दअसल ,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने PFI को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर अब बीजेपी ने पलटवार किया है।
लगे ये गम्भीर आरोप
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि, जिस पीएफआई ने देश में आतंकी गतिविधियां फैलाई उससे कांग्रेस की हाथ मिलाई पर जनता धुलाई करेगी। यह कांग्रेस का आतंकप्रेमी ईकोसिस्टम है, जो विदेश में हमास से हमदर्दी और देश में पीएफआई से प्रेम दिखा रहा है। चुनावी माहौल के बीच लगातार दिग्विजय सिंह बीजेपी पर निशाना साध रहे थे लेकिन अब उन्हें अपने शब्दों को लेकर ही सफाई देनी पढ़ रही है।
दिग्विजय सिंह ने कही थी ये बात
आपको बता दें , बुधवार को उज्जैन में साधु-संतो द्वारा गौ माता की रक्षा के लिए निकाली गई यात्रा में शामिल हुए दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यदि पीएफआई के ऊपर आरोप है तो 10 छापे मारे हमें आपत्ति नहीं है। लेकिन देखने में आ रहा है कि इन्होंने जितनी भी छापेमारी की है, उनमें 97 प्रतिशत में आरोप झूठे पाए गए है।
जिसके बाद अब दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल साइट X पर ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ,कुछ मीडिया संगठनों द्वारा पूछे गए सवाल पर मेरे जवाब को ग़लत तरीक़े से कोट किया जा रहा है जोकि मैंने नहीं कहा है.सांप्रदायिकता भड़काने वाले संगठन PFI का मैंने कभी समर्थन नहीं किया। मैं धर्म के नाम से सांप्रदायिकता फैलाने वाले व्यक्ति/संगठन के खिलाफ हूँ और सदैव रहूँगा।
शिवराज ने भी मांगा जवाब
अब इसी बीच शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी इसी मुद्दे को लेकर दिग्विजय सिंह पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं।दरअसल आज कांगेस पार्टि की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधि प्रदेश के मंडला जिले में आई है जिसपर शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रियंका जवाब दें कि क्या कांग्रेस पार्टि PFI जैसे देश विरोधि संगठन का समर्थन करती है
https://x.com/BJP4MP/status/1712391652264882685?s=20
ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के मंडला दौरे की यह है, बड़ी वजह