Digvijay Singh And Kamal Nath: मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो प्रमुख नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की बीते गुरूवार दिल्ली में मुलाकात हुई। जिसकी तस्वीर फेसबुक पर साझा करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि, कमलनाथ जी और मेरे पारिवारिक संबंध लगभग 50 वर्षों से है। हमारे राजनैतिक जीवन में उतार चढ़ाव आना स्वाभाविक है। हम दोनों का सारा राजनैतिक जीवन कांग्रेस में रहते हुए विचारधारा की लड़ाई एकजुट हो कर लड़ते हुए बीता है और आगे भी लड़ते रहेंगे।
आगे उन्होंने लिखा कि छोटे मोटे मतभेद रहे हैं, लेकिन हमारे बीच मनभेद कभी नहीं रहा। कल हमारी मुलाकात हुई। हम दोनों को कांग्रेस पार्टी ने नेतृत्व खूब अवसर दिए और जनता का प्यार हमेशा मिलता रहा है। आगे भी हम मिल कर जनता के हित में कांग्रेस के नेतृत्व में सेवा करते रहेंगे।
जब साल 2020 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरी थी, तब दोंनो नेताओं के बीच अनबन की अटकले लगाई जा रही थी। जिसके बाद एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ और सिंधिया के बिगड़ते संबंधो को सरकार गिरने की मुख्य वजह बताई थी। तो वहीं कमलनाथ ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा था कि सिंधिया को लगता था कि दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे है, जिसके चलते कांग्रेस से किनारा करने का फैसला लिया।
इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में इसको लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले। लेकिन अब दिग्विजय सिंह की इस फेसबुक पोस्ट विवादों से अलगाव करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक नई तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रहा है।
READ MORE: दिल्ली हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी; परिसर कराया गया खाली, जाचं जारी
 
															 
															 
															 
             
             
					 
					