लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कभी भी आचार संहिता लग सकती है। इसके पहले एमपी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भाजपा का दामन थामने वाले हैं और उनके पहले ही आज कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
दो विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता
सोमवार को पन्ना गुनार से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। अरुणोदय चौबे कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने साल 2022 में भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था पर कमलनाथ ने उन्हें मना लिया था पर अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं अगर बात की जाए शिवदयाल बागरी की तो वह साल 2018 में गुनौर से विधायक रहे लेकिन साल 2023 में टिकट काय लिया गया जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी से नाराज़ चल रहे थे।
क्या दीपक जोशी को अपनाएगी भाजपा
दीपक जोशी भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन 6 मई 2023 में उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया था और कांग्रेस के पाले में आ गए थे पर साल भर के भीतर फिर नेता के मन में भाजपा के प्रति प्यार जग गया है। अब वह एक बार फिर से भाजपा में शामिल होने की बातें कर रहे हैं लेकिन हमारे सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि भाजपा कुनबे के बड़े नेता जोशी को पार्टी में शामिल नहीं करना चाहते ऐसे में ये देखना होगा कि दीपक जोशी को पार्टी स्वीकारती है या नहीं।
यह भी पढ़ें- जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी