इन दिनों बागेश्वर बाबा चर्चे में बने हुए है। हमेशा वह हर रोज सनातन धर्म के लिए कोई ना कोई बड़ा का करते हि रहते है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म में कई लोगों की वापसी कराई है। रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में हनुमान कथा करा रहे थे। कथा के आखिरी दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हजार लोगों की घर वापसी कराई है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि- जिन लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है। हिन्दू समाज के लोग उनका स्वागत करे, खुल कर उनको सनातन धर्म में अपनाए। उनके घर आने के बाद आपकी जिम्मेदारी है कि उनको हिन्दू समाज का और सनातन धर्म का ज्ञान दे। उनके साथ जातिवाद का भेद ना करे।
धीरेंद्र शास्त्री ने हिन्दू धर्म का महत्व बताया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि केवल खुद को सनातनी कहने से आप सनातनी नहीं हो जाएंगे। सनातन धर्म के प्रती अपना कर्तव्य निभाए। सभी मंदिरों के पूजारियों का धर्म बनता है कि वह हर शनिवार और रविवार को अपने मंदिर के आस-पास रहने वाले बच्चों को धर्म का पाठ पढ़ाए। उनको हिन्दू धर्म का ज्ञान दें। भारत को एक हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए सबसे पहले देश के बच्चों का हिन्दू धर्म का ज्ञान देना जरूरी है। सभी के साथ प्रेम का व्यवहार करे।
ये भी पढ़े- बॉबी देओल के 55वें जन्मदिन पर फिल्म कंगुवा की पहली झलक सामने आई