Aayudh

Categories

धर्मेद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी हुई भावुक, कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले…

Dharmendra Padma Award

Highlights

  • दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने खुशी जताई, कहा कि धर्मेंद्र इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे।

Dharmendra Padma Award: भारत सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके असाधारण योगदान के लिए दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था।

हेमा मालिनी की भावुक प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा, “बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। हम चाहते थे कि यह सम्मान उन्हें हमारे साथ रहते मिले, लेकिन फिर भी हम खुश हैं। वह इसके पूरी तरह हकदार थे।” उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि सच्चे कलाकार थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया।

READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!

बेटी ईशा देओल की खुशी

बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जताई और लिखा कि पापा को पद्म विभूषण मिलना गर्व की बात है। उन्होंने साथ ही भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की तारीफ की। इस अवसर पर सनी, ईशा और अहाना देओल पहली बार लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए।

धर्मेंद्र और हेमा की हिट जोड़ी

धर्मेंद्र को 70 के दशक में स्टारडम मिला और वह उस समय हेमा मालिनी के साथ कई हिट फिल्मों में नजर आए। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों में सीता और गीता, शोले, जुगनू, राजा जानी, पत्थर के फूल, चाचा भतीजा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

READ MORE: कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *