Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता को बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस से घर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा।
डॉक्टर ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कुछ हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। परिवार ने अब फैसला किया है कि वे घर पर ही इलाज कराएंगे। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
धर्मेंद्र की तबीयत 10 नवंबर को बिगड़ी थी, जब उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था।
फैंस के लिए यह राहत भरी खबर है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर लौटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
इसी बीच, हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैलने पर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। परिवार ने मीडिया से झूठी खबरें न फैलाने और प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
READ MORE: ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर देंगी जुडी हॉप्स को अपनी आवाज, डिज्नी इंडिया ने किया ऐलान