Aayudh

Categories

Dhanteras Puja: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए पूजा में रखें ये चीजें, वरना धन और खुशहाली हो सकती है दूर!

Dhanteras Puja: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए पूजा में रखें ये चीजें, वरना धन और खुशहाली हो सकती है दूर!

Dhanteras Puja: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है।

धनतेरस पर पांच देवताओं गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा होती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन छह चीज़ों का प्रयोग करें:

  1. पान – पान के पत्तों में देवताओं का वास माना जाता है।
  2. सुपारी – ब्रह्मा, यम, वरुण और इंद्रदेव का प्रतीक; पूजा में इसे रखना लाभदायक है।
  3. साबुत धनिया – इसे पूजा में अर्पित करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  4. बताशा और खील – माता लक्ष्मी को प्रिय भोग, धन और समृद्धि बढ़ाते हैं।
  5. दीया – दीपक जलाने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  6. कपूर – नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और पूजा में शुभ होता है।

धनतेरस पर प्रदोष काल 07:16 से 08:20 बजे तक सबसे शुभ माना गया है। इस दौरान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा करें और मंत्र ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *