Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने पूर्व पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। धनश्री ने दावा किया कि उन्होंने शादी के सिर्फ दूसरे महीने में ही चहल को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
शो में जब को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने पूछा कि उन्हें कब लगा कि यह रिश्ता नहीं चलेगा, तो धनश्री ने कहा, “पहले साल, दूसरे महीने में पकड़ा।” उनकी ये बात सुनकर कुब्रा हैरान रह गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धनश्री ने कहा कि उन्होंने रिश्ते में हमेशा सम्मान बनाए रखा, भले ही उन्हें बहुत कुछ कहना था। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर साबित करना सही नहीं है।
धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। फरवरी 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। एलिमनी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी धनश्री ने सफाई दी कि ऐसी बातें झूठी हैं और वे केवल अपने करीबी लोगों को जवाब देना जरूरी समझती हैं।
READ MORE: दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच अनबन? 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर उठे सवाल, फराह ने दी सफाई